मोदी सरकार की आर्थिक नीति पर बोले स्वामी, 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था को भूल जाओ

By अनुराग गुप्ता | Aug 31, 2019

नई दिल्ली। देश की आर्थिक विकास दर 2019-20 की (अप्रैल-जून) पहली तिमाही में महज 5 फीसदी रह गई है, यह पिछले छह साल से अधिक अवधि का निचला स्तर है। आर्थिक आंकड़े सामने आने के बाद भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यदि नई आर्थिक नीति को जल्द लागू नहीं किया गया तो फिर 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकते हैं। 

स्वामी ने ट्वीट कर लिखा कि यदि कोई नई आर्थिक नीति नहीं आने वाली है तो 5 ट्रिलियन को अलविदा कहने के लिए तैयार हो जाओ। न तो अकेला साहस या केवल ज्ञान अर्थव्यवस्था को क्रैश होने से बचा सकता है। इसे दोनों की जरूरत है। आज हमारे पास कुछ नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज

Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचार का चुन चुन कर हिसाब ले रही Modi सरकार, 1998 के Wandhama Massacre में 23 लोगों की निर्मम हत्या की फाइल दोबारा खोली