Fashion Tips: सिंपल और क्लासी लुक पाने के लिए जींस के साथ कैरी करें रैप टॉप, दिखेंगी सबसे सुंदर

By अनन्या मिश्रा | Aug 25, 2025

ऑफिस और आउटिंग के समय जींस पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि यह आपको इसमें कई सारे डिजाइन ऑप्शन मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप जींस में अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप रैप टॉप स्टाइल कर सकती हैं। यह टॉप न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है और इसमें आपका लुक अलग और खूबसूरत नजर आएगा। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले रैप टॉप दिखाने जा रहे हैं, साथ ही उनको स्टाइल करने के टिप्स भी बताएंगे। यह टॉप जींस के साथ पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और आप इनको ऑफिस या फिर आउटिंग के दौरान पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: डल स्किन भी हो जाएगी ब्राइटन, बस किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल

एब्सट्रैक्ट प्रिंट रैप स्टाइल टॉप

अगर आप कहीं घूमने जा रही हैं तो एब्सट्रैक्ट प्रिंट रैप स्टाइल टॉप को कैरी कर सकती हैं। आप लाइट कलर की जींस के साथ यह टॉप कैरी कर सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी खूबसूरत नजर आएगा। यह टॉप आपको मार्केट के अलावा ऑनलाइन भी मिल जाएगा। इस टॉप की कीमत 300-400 रुपए में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

प्रिंटेड रैप स्टाइल टॉप

अगर आप ऑफिस में स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं, तो आप प्रिंटेड रैप स्टाइल टॉप का चुनाव कर सकती हैं। यह टॉप कॉलर डिजाइन में है और रैप स्टाइल में आता है। इस टॉप में आपका लाइट और डार्क दोनों कलर की जींस के साथ परफेक्ट लगेगी। इसमें आपका लुक बेहद प्यारा और खूबसूरत लगेगा।

कॉटन रैप स्टाइल टॉप

सिंपल और सोबर लुक पाने के लिए आप कॉटन रैप स्टाइल टॉप वियर कर सकती हैं। यह टॉप कॉटन फैब्रिक में है और आप सिंपल लुक पाने के लिए जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह टॉप आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर आसानी से मिल जाएगा। इस तरह के टॉप आपको 400-600 रुपए की कीमत में खरीद सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli की सादगी और लगन के मुरीद हुए Jacob Duffy, वनडे सीरीज में टक्कर को तैयार

जीप पर सवार Rahul Gandhi, साथ में कई बड़े नेताओं का काफिला! Ramlila Maidan की ओर बढ़ा विपक्षी कुनबा

Siang Project: प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर अरुणाचल प्रदेश के 3 जिलों में बंद

SEBI चेयरमैन Tuhin Kanta Pandey बोले, निष्‍क्रिय कंपनियों को शेयर बाजार से बाहर करेगा नियामक