By अनन्या मिश्रा | Nov 03, 2026
सर्दियों के आते ही हाथ-पैरों में रुखापन आना शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से हाथ सफेद नजर आने लगते हैं। इसकी वजह से न सिर्फ झुर्रियां नजर आती हैं, बल्कि स्किन भी फटी-फटी नजर आती है। अगर आप भी सर्दियों में इन समस्याओं का सामना करती हैं, तो विटामिन ई कैप्सूल आपके काम आ सकता है। बता दें कि विटामिन ई कैप्सूल में सभी एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो न सिर्फ आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, बल्कि नमी को भी लॉक करते हैं और एंटी एजिंग एजेंट के रूप में काम करते हैं।
रात में विटामिन ई कैप्सूल लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसे में आप दो विटामिन ई कैप्सूल लें और इसमें पिन की मदद से छेद करके इसका तेल निकाल लें। अब इसको डायरेक्ट अपने हाथों पर लगाएं।
फिर इससे एक-दो मिनट मालिश करें। फिर कॉटन के ग्लव्स पहनकर सो जाएं। इससे तेल बिस्तर पर नहीं लगेगा। इससे नमी को स्किन के अंदर लॉक रहने में मदद मिलेगी। वहीं इससे हाथों की झुर्रियां और रूखेपन की समस्या तेजी से खत्म होती है।
आप विटामिन ई हैंड क्रीम का इस्तेमाल हाथ-पैरों पर भी कर सकती हैं। ऐसे में आप एक चम्मच पेट्रोलियम जेली लेकर इसमें अपनी पसंदीदा बॉडी लोशन लगाएं। फिर इसमें विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। फिर एक दिन में 2 से 3 बार हाथ धोने के बाद यूज करें। ऐसा करने से न सिर्फ हाथों की नमी दूर होगी, बल्कि स्किन को चिकना बनाया जा सकता है।
एंटी एजिंग हैंड पैक के इस्तेमाल से भी हाथों को पोषण मिलता है। ऐसे में एक कटोरी में एक ताजा चम्मच मलाई या फिर दही लें। इसमें शहद मिलाएं और विटामिन ई कैप्सूल मिक्स करें। अब 15 से 20 मिनट तक इसको सूखने दें। जब यह सूख जाए, तो इसको गुनगुने पानी से धोएं। यह नुस्खा स्किन को डीप हाइड्रेट करने में मदद करता है, बल्कि दाग-धब्बों को हल्का करने में भी सहायक है। इससे हाथ की स्किन जवां और मुलायम बनती है।