Priyanka Chopra के Flawless Skin और घने बालों का Secret, मां का ये देसी नुस्खा एक बार करें Try

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 17, 2026

बालों की समस्या से हम सभी काफी परेशान रहते हैं। अगर आप भी बालों को घना करना चाहते हैं, तो आप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां का बताया हुआ नुस्खा जरुर ट्राई करें। डॉ. मधु अखौरी चोपड़ा एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर के साथ ही एक ट्रेंड कॉस्मेटोलॉजिस्ट और 'स्टूडियो एस्थेटिक' की को-फ़ाउंडर भी हैं। 40 साल के अपने करियर के अनुभव के बेस्ड पर, वह अक्सर स्किन और हेयर्स की देखभाल के लिए टिप्स और DIY हैक्स शेयर करती रहती हैं। 

डॉ. मधु चोपड़ा का DIY हेयर मास्क

उन्होंने वीडियो में बताया, "आज मैं अपने बालों की सप्ताह में एक बार मेंटेनेंस जरुर करती हूं।" उन्होंने आगे बताया कि बालों पर लगाए जा रहे तेल के मिश्रण में नारियल का तेल, मेथी दाना, रोजमेरी (तेल में रोजमेरी की एक टहनी), पके हुए चावल का पानी और चिया सीड्स डालें गए हैं। उन्होंने बताया कि भीगे हुए चिया सीड्स से मिश्रण जेली जैसा हो जाता है, जिससे यह चिपचिपा और बालों पर लगाने में आसान बन जाता है। उन्होंने आगे कहा, "इन सभी को मिलाकर - हर चीज का एक छोटा चम्मच - एक बढ़िया मास्क तैयार हो जाता है। मैं इसे अपने बालों पर लगाती हूं, एक घंटे के लिए छोड़ देती हूं और फिर धो लेती हूं।"  महीने के हर हफ्ते के लिए उनके अलग-अलग रूटीन हैं, जिन्हें उन्होंने अपने फ़ैन्स के साथ शेयर किया है।

डॉ. मधु चोपड़ा का DIY स्किनकेयर मास्क

पहले भी प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा स्किन केयर के लिए फेस मास्क का नुस्खा शेयर कर चुकी है। इस DIY मास्क को प्रियंका चोपड़ा भी इस्तेमाल करती है। उन्होंने अपने पुराने वीडिय में बताया है, कैसे वह अपने स्किन का ख्याल रखने के लिए DIY फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने वीडियों में कहा है कि वह अपने स्किन पर कभी भी साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल नहीं किया।

कभी-कभी मैं स्क्रब का इस्तेमाल करती हूं क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ डेड स्किन सेल्स बढ़ जाते हैं। इसलिए, मुझे रेगुलर स्क्रब का इस्तेमाल करना पड़ता है। बस यही एक चीज़ है जो मैं अपने चेहरे पर लगाती हूं। मेरी स्किन हमेशा अच्छी रही है-बिना पिंपल्स, एक्ने या पिगमेंटेशन के। इस तरह की कोशिशे स्किनकेयर के लिए फायदेमंद है। 

इसे बनाने के लिए ताजा दही, घर की बनी मलाई, हल्दी और ठंडा दूध जैसी चीजें शामिल करें। उन्होंने कहा, "क्योंकि मेरी स्किन बहुत ड्राई है, इसलिए मैं थोड़ी घर की बनी मलाई इस्तेमाल करती हूं।" डॉ. चोपड़ा ने बताया, "मैं कभी-कभी धूप में जाती हूं... इसलिए मुझे इसका ब्लीचिंग असर बहुत पसंद है... मैं ताजा दही इस्तेमाल करती हूं क्योंकि उसमें लैक्टिक एसिड होता है।" साथ ही उन्होंने सलाह दी, "जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा गोरी है, उन्हें बहुत कम हल्दी इस्तेमाल करनी चाहिए।"

View this post on Instagram

A post shared by Dr Madhu Akhouri Chopra (@drmadhuakhourichopra)

प्रमुख खबरें

Mumbai में दहशत फैलाने का प्लान? Mayor को Metro-School उड़ाने की धमकी

Travel Tips: पहले ज्योतिर्लिंग की भव्यता का अनुभव, जानें Diu Airport और Veraval से पहुंचने का रास्ता

Substandard Food Safety: FSSAI ने Fortune Brand के सूरजमुखी तेल को बताया मानक से कम, AWL Agri Business पर कार्रवाई

CBI Charge Sheet: NEET पेपर लीक में NTA के विशेषज्ञ भी शामिल, कई राज्यों तक फैली साजिश