वैक्सीन लगवाओ, पेट्रोल मुफ्त पाओ, भोपाल कांग्रेस ने शुरू की अनूठी पहल

By सुयश भट्ट | Jun 23, 2021

भोपाल। कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों के लिए महंगाई एक बड़ी समस्या बन गई है। वायरस से बचने के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन महंगाई की मार से बचने का कोई उपाय नहीं है। इसी बीच भोपाल कांग्रेस 'वैक्सीन लगवाओ, मुफ्त पेट्रोल पाओ' योजना लेकर सामने आई है।

बता दें कि भोपाल कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना ने राजधानी के पुराने कमला नगर थाने के सामने कोटरा मुख्य बाज़ार स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर इस स्कीम की शुरुआत की है। यहां जो भी टीका लगवाने आएंगे उन्हें मुफ्त में पेट्रोल दिया जाएगा। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने पर उन्हें एक पर्ची दी जाएगी जिसे दिखाकर वे नजदीकी पेट्रोल पंप पर जाकर मुफ्त में पेट्रोल ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, वैक्सीनशन को लेकर उठाए कई सवाल 

वहीं सक्सेना ने कहा कि टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग देशों में विभिन्न प्रकार के ऑफर दिए जा रहे हैं। लेकिन भारत के लिहाज से पेट्रोल सबसे उपयुक्त वस्तु है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद पेट्रोल मिलने पर लोग बढ़-चढ़कर टीका भी लेंगे और बढ़ती कीमतों का एक सांकेतिक तौर पर विरोध भी होगा।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार