'कोविशील्ड' के टीके का चमत्कार! बिस्तर पर पड़ा व्यक्ति चलने फिरने लगा, 5 साल पहले हुआ था सड़क दुर्घटना का शिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

बोकारो (झारखंड)। झारखंड के बोकारो जिले में चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पांच साल पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद से बिस्तर पर पड़ा 55 वर्षीय एक व्यक्ति कोविड रोधी कोविशील्ड टीके की पहली खुराक लेने के बाद चलने-बोलने लगा है। उन्होंने कहा कि मरीज के ‘‘चमत्कारिक रूप से स्वस्थ’’ होने के मामले की जांच करने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया है। चिकित्सकों ने कहा कि बोकारो जिले के पीतरवार प्रखंड में उत्तासरा पंचायत के सल्गाडीह गांव निवासी दुलारचंद मुंडा पांच साल पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद सेबोलने/चलने में असमर्थ थे।

इसे भी पढ़ें: उप्र: अपना दल- सोनेलाल के भी एक विधायक ने छोड़ी पार्टी

चिकित्सकों ने बताया कि रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्या के कारण मुंडा पिछले एक साल से पूरी तरह से बिस्तर पर पड़े थे। उन्होंने दावा किया कि कोविशील्ड टीके की पहली खुराक के बाद मुंडा ना सिर्फ चलने लगे हैं बल्कि बोलने भी लगे हैं। केरकेट्टा ने कहा, ‘‘हमने उनकी रिपोर्ट देखी है। यह जांच का विषय है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच