उप्र: अपना दल- सोनेलाल के भी एक विधायक ने छोड़ी पार्टी

Apna Dal

पिछले तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी तथा पार्टी के पांच अन्य विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)| उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के तीन मंत्रियों समेत आठ विधायकों के बाद अब उसके सहयोगी अपना दल- सोनेलाल के भी एक विधायक ने बृहस्पतिवार को पार्टी छोड़ दी।

सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ सीट से अपना दल-सोनेलाल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने पीटीआई- को बताया कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

सिंह ने बताया कि आज शाम लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। सिंह के शोहरतगढ़ सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी तथा पार्टी के पांच अन्य विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

अपना दल-सोनेलाल ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन कर लड़ा था। उसने 12 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से नौ पर उसे जीत हासिल हुई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़