‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान में भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा: हुड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2024

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस का ‘‘घर-घर कांग्रेस, हर-घर कांग्रेस’’ अभियान जनता को पार्टी की ‘जनहितैषी’ नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करेगा जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की कथित विफलताओं को ‘उजागर’ करेगा।

हुड्डा ने कहा,“मुख्य उद्देश्य लोगों को कांग्रेस की जन-समर्थक नीतियों, पार्टी की उपलब्धियों से अवगत कराना और इस सरकार की विफलताओं को उजागर करना है और इसके लिए हम हर घर तक पहुंचेंगे।”

अभियान को सफलतापूर्वक चलाने की रूपरेखा तैयार करने के लिए यहां पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस नेता तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) केहरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदय भान, पार्टी के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के कई विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह