भारतीय मूल की गजाला हाशमी ने रचा इतिहास, बनी अमेरिका की पहली मुस्लिम सीनेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस में प्रौद्योगिकी नीति के एक पूर्व सलाहकार और एक मुस्लिम महिला समेत चार भारतीय-अमेरिकियों ने मंगलवार को अमेरिका में हुए राज्य एवं स्थानीय चुनावों में जीत दर्ज की। भारतीय-अमेरिकी गजाला हाशमी ने वर्जीनिया राज्य की सीनेट में निर्वाचित होने वाली पहली मुस्लिम महिला बन कर इतिहास रच दिया। वह पूर्व में सामुदायिक कॉलेज की प्राध्यापक रह चुकी हैं। वहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के व्हाइट हाउस प्रौद्योगिकी नीति सलाहकार रह चुके सुहास सुब्रह्मण्यम वर्जीनिया राज्य की प्रतिनिधि सभा में निर्वाचित हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका का दावा, ISIS ने पिछले साल रची थी भारत में आत्मघाती हमले की साजिश

अपने पहले ही प्रयास में डेमोक्रेट हाशमी ने मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर ग्लेन स्टर्टेवंट को हराकर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन मे हाशमी को इस जीत की बधाई दी। हाशमी 50 वर्ष पहले अपने परिवार के साथ भारत से अमेरिका आकर बस गईं थीं। वहीं सुब्रह्मण्यम ने भारतीय अमेरिकी बहुल लॉडन एंड प्रिंस विलियम जिले से वर्जीनिया राज्य की प्रतिनिधि सभा में अपनी जगह सुनिश्चित की है। उनकी मां मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और वह 1979 में अमेरिका आ गईं थीं। कैलिफोर्निया में, भारतीय मूल के अमेरिका मानो राजू ने सैन फ्रांसिस्को के पब्लिक डिफेंडर के पद पर फिर से जीत दर्ज की है। इस बीच, नॉर्थ कैरोलिना में डिंपल अजमेरा भी शार्लोट सिटी काउंसिल में पुन: निर्वाचित हुई हैं। वह 16 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ अमेरिका आई थीं।

प्रमुख खबरें

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी

Akhilesh Yadav ने नहीं दिया भाव तो Owaisi और Chandrashekhar Azad ने उतारी गठबंधन की नाव, वोटकटवों का गठजोड़ क्या सीटें भी जीत पायेगा?

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!