Ghaziabad Fire: इंदिरापुरम की हाई राइज बिल्डिंग धू-धू कर जली, कई मंजिलों तक फैलीं लपटें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2026

गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके बाद बड़े स्तर पर अग्निशमन और बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 11वीं मंजिल पर सुबह करीब 8:50 बजे आग लगी, जो तेजी से फैलकर कई अन्य मंजिलों के फ्लैटों तक पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में वैशाली, साहिबाबाद और नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों के अनुसार, आग सातवीं से आठवीं मंजिल तक फैल गई थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी

ईसाई धर्मांतरण पर भड़क गये Bastar के ग्रामीण, Narayanpur Village में जबरदस्त हंगामा, Christian बने 26 परिवारों को गाँव वालों ने किया बहिष्कार

तेलंगाना Voter List पर ओवैसी का EC पर हमला, 12 में से 4 डॉक्यूमेंट्स तो मौजूद ही नहीं हैं

Stuart Fails to Save the Universe | Official Trailer | जानें कब और कहाँ होगा रिलीज़