गाजियाबाद: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2025

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके में रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर का रहने वाला पुष्पेंद्र गंग नहर के पास दिल्ली-मेरठ मार्ग पर डिवाइडर पर अपना दोपहिया वाहन मोड़ रहा था, तभी मोदीनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हिमांशी ट्रैक्टर के नीचे आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे संजय नगर इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तिवारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही