गाजियाबाद में सुरक्षा गार्ड ने की पत्नी की हत्या, इमारत से कूदकर की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2025

गाजियाबाद जिले के शक्ति खंड-4 इलाके में बृहस्पतिवार को एक सुरक्षा गार्ड ने कथित रूप से आपसी विवाद में अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और बाद में इमारत की तीसरी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

श्रीवास्तव ने बताया, आज सुबह सुनील का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान गुस्से में उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में इमारत की तीसरी मंजिल से कूद गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Hyderabad सेना शस्त्रागार से हथियार चोरी मामले में तीन जवानों समेत सात लोग गिरफ्तार

Tejas लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी से IAF को नुकसान, बोले Air Chief Marshal AP Singh

VHP का दावा: आठ महीनों में हमलों के दौरान 254 हिंदू मारे गए

विमान अपहरण की कोशिश नाकाम करने वाले भारतीय Pilot स्मित मच्छार की Dubai क्राउन प्रिंस ने की प्रशंसा