By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2021
नोएडा। गाजियाबाद बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख शहरों में सबसे प्रदूषित शहर रहा और इसके बाद ग्रेटर नोएडा और नोएडा का स्थान रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार बृहस्पतिवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 354, ग्रेटर नोएडा का 331, नोएडा का 334, दिल्ली का 311 और फरीदाबाद का 303 रहा।