गाज़ीपुर बूचड़खाना पर्यावरण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के कारण बंद किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के गाज़ीपुर में स्थित राष्ट्रीय राजधानी के एकमात्र बूचड़खाने को पर्यावरण संबंधी नियमों का कथित रूप से पालन नहीं करने की वजह से बंद कर दिया गया है। व्यापारियों को डर है कि इससे शहर में मांस की कमी हो सकती है जिससे उसके दाम बढ़ जाएंगे। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों के बाद दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के निर्देश पर 30 मई को बूचड़खाने को बंद कर दिया गया। पूर्वी दिल्ली में स्थित गाज़ीपुर बूचड़खाना शहर के एक बड़े हिस्से की मांस की जरूरतों को पूरा करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या यूक्रेन से लोगों का पलायन द्वितीय विश्व युद्ध के शरणार्थी प्रवाह को पार कर जाएगा?

दिल्ली मांस व्यापारी संघ के प्रमुख अरशद अली कुरैशी ने बताया कि अगर बूचड़खाना अगले कुछ दिनों में नहीं खुला तो शहर में मांस की कमी हो सकती है और इसकी कीमत में भी वृद्धि हो सकती है। कुरैशी ने पीटीआई-से कहा, “ बूचड़खाने के बंद होने के नतीजे आने वाले दिनों में जरूर दिखेंगे। इससे बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पशुओं के अवैध वध को भी बढ़ावा मिलेगा।” उन्होंने कहा कि अबतक मांस की कोई कमी नहीं है और न ही गोश्त के दाम बढ़े हैं। कुरैशी ने मांग की कि अधिकारियों को सुनिश्चित करना चाहिए कि बूचड़खाना जल्द से जल्द खुले ताकि लोगों को परेशानी न हो। संघ के अन्य सदस्य और मांस व्यापारी यूनुस कुरैशी ने कहा कि अगर बूचड़खाना बंद रहता है तो आने वाले दिनों में मांस के दाम बढ़ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन