फिल्म Ghooskhor Pandat पर बवाल! FIR और NHRC के नोटिस के बाद मेकर्स ने हटाई प्रचार सामग्री, Manoj Bajpayee ने दी सफाई

By रेनू तिवारी | Feb 06, 2026

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'घूसखोर पंडत' अपने शीर्षक (Title) को लेकर विवादों के भंवर में फंस गई है। फिल्म के नाम को जातिसूचक और अपमानजनक बताए जाने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी और फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने शुक्रवार को अपना स्पष्टीकरण जारी किया। विवाद इतना बढ़ गया है कि उत्तर प्रदेश में FIR दर्ज की गई है और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी इस मामले में दखल दिया है। फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि इसकी कहानी एक काल्पनिक किरदार पर आधारित है तथा इसका किसी भी जाति या समुदाय से कोई संबंध नहीं है। ‘नेटफ्लिक्स’ की इस फिल्म को एक दिन पहले अपने नाम को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जिसके बाद यह बयान सामने आया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्म की घोषणा के बाद इसके नाम को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। कई उपयोगकर्ताओं ने इसे असंवेदनशील और अपमानजनक बताया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बृहस्पतिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया। यह नोटिस एक शिकायत के बाद दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ओटीटी मंच पर रिलीज होने वाली आगामी फिल्म का नाम ‘‘नकारात्मक रूढ़ियों को बढ़ावा देता है’’ और ‘‘एक मान्यता प्राप्त सामाजिक समूह को बदनाम करता है।’’

इसे भी पढ़ें: 'अब यहाँ घुटन महसूस होती है', Kristen Stewart ने अमेरिका छोड़ने का बनाया मन, ट्रंप प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

पांडे ने कहा कि यह फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और ‘‘पंडत’’ शब्द का उपयोग केवल एक काल्पनिक पात्र के बोलचाल वाले नाम के तौर पर किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस फिल्म की कहानी एक व्यक्ति के कृत्यों और उसकी पसंद/नापसंद पर केंद्रित है और यह किसी भी जाति धर्म या समुदाय को निशाना नहीं बनाती है। एक फिल्म निर्माता के रूप में मैं अपने काम को जिम्मेदारी के साथ करता हूं ताकि कहानियां विचारपूर्ण और सम्मानजनक हों।’’

फिल्म के मुख्य अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह लोगों की भावनाओं और चिंताओं का सम्मान करते हैं और उन्हें गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब किसी फिल्म या काम से कुछ लोगों को दुख पहुंचता है, तो कलाकार को रुककर सोचना चाहिए और लोगों की बात सुननी चाहिए। एक अभिनेता के तौर पर मैं किसी फिल्म में उसके किरदार और कहानी के जरिए जुड़ता हूं। मेरे लिए यह भूमिका एक ऐसे व्यक्ति को दिखाने की थी जो कमज़ोरियों और गलतियों से भरा इंसान है और जो धीरे-धीरे खुद को समझने की यात्रा पर निकलता है। यह फिल्म या किरदार किसी भी समुदाय के बारे में नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: Jiyaa Shankar और Elvish Yadav की 'सगाई' का सच: क्या वाकई करीब आए बिग बॉस के दो सितारे या यह है कोई नया प्रोमो?

यह आगामी क्राइम थ्रिलर अजय दीक्षित उर्फ पंडत की कहानी है, जो एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी है। एक रात उसकी योजनाएं तब बिगड़ जाती हैं जब वह खुद को दिल्ली के बीचों-बीच एक वैश्विक साजिश के बीच फंसा हुआ पाता है। फिल्म की घोषणा मंगलवार को नेटफ्लिक्स के एक कार्यक्रम में की गई थी। इसका निर्देशन रितेश शाह ने किया है, जिन्होंने पांडे के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है। इसे पांडे ने अपने बैनर ‘फ्राइडे फिल्मवर्क्स’ के तहत प्रोड्यूस किया है।

‘‘ए वेडनेसडे’’, ‘‘स्पेशल 26’’ और ‘‘बेबी’’ जैसी चर्चित फिल्मों के लिए मशहूर पांडे ने कहा कि ‘‘घूसखोर पंडत’’ को पूरी ईमानदारी से केवल दर्शकों के मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि फिल्म के शीर्षक से कुछ दर्शकों को ठेस पहुंची है और हम उनकी भावनाओं को समझते हैं। इन चिंताओं को देखते हुए हमने फिलहाल सभी प्रचार सामग्री हटाने का निर्णय लिया है, क्योंकि हमारा मानना है कि फिल्म को पूरी तरह देखने और कहानी के संदर्भ को समझने के बाद ही उसका मूल्यांकन होना चाहिए, न कि अधूरी झलकियों के आधार पर। मैं जल्द इसे दर्शकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।’’

‘‘स्पेशल 26’’ और ‘‘अय्यारी’’ जैसी फिल्मों में पांडे के साथ काम कर चुके बाजपेयी ने कहा कि पांडे अपने काम को हमेशा गंभीरता और सावधानी के साथ करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जनभावना को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने प्रचार सामग्री को फिलहाल हटाने का फैसला किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि लोगों की चिंताओं को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है।’’ नेटफ्लिक्स ने यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया मंचों से फिल्म के प्रचार का टीज़र हटा दिया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ में ब्राह्मण समाज के कथित अपमान की निंदा की है और मांग की है कि इस जातिसूचक फिल्म पर केंद्र सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद