नयी पारी के लिए पूरी तरह से तैयार गुलाम नबी आजाद, कहा- दस दिनों के अंदर बना लेंगे नयी पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

बारामूला (जम्मू कश्मीर)। हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि वह 10 दिन के भीतर अपनी नयी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करेंगे और इसकी विचारधारा ‘आजाद’ होगी। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नए राजनीतिक दल का एजेंडा जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली और लोगों की नौकरी तथा भूमि अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कश्मीर घाटी में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं अपने सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं, जो मेरे साथ खड़े हैं और मेरी नयी पार्टी का आधार हैं, जिसकी घोषणा अगले 10 दिन के भीतर की जाएगी।’’

इसे भी पढ़ें: वसीम अकरम ने अपनी जीवनी पुस्तक का किया ऐलान, पुस्तक में किया 1992 विश्व कप का जिक्र

आजाद ने कहा, ‘‘लेकिन, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि झूठे नारों के शिकार न हों।’’ आजाद के राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल खत्म होने पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए, पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कोई भी इंसान भावुक हो जाता है।’’ आजाद ने कहा, ‘‘जब मैं जम्मू कश्मीर का मुख्यमंत्री था, तो गुजरात के कुछ पर्यटक आतंकवादी हमले में मारे गए थे। मैं भावुक हो गया और जब मैंने उनके शवों के अवशेष देखे तो मैं रो पड़ा, उनके बच्चे मुझे गले लगा कर रो रहे थे। मैं भी एक इंसान हूं।’’

आजाद ने कहा, ‘‘मोदी तब गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने मुझे कई बार फोन किया। मेरे पीए ने उनसे कहा कि मैं रो रहा हूं और बात नहीं कर सकता और बाद में उनसे बात करूंगा। वह दिन में कई बार फोन करते रहे। जब शाम को, मैंने शवों को वापस भेजा, बच्चों ने मुझे फिर से गले लगाया। मैं रो रहा था और मोदी से बात की, जिन्होंने यह जानने के लिए फोन किया था कि क्या शव भेजे जा चुके हैं।’’ आजाद ने कहा, ‘‘इसलिए जब मैं राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुआ तो मोदी भावुक हो गए। उन्हें वह घटना याद आ गई। लेकिन, उन्होंने (मोदी) यह नहीं कहा कि उनका मेरे बिना खाना हजम नहीं होगा या मेरे बारे में सोचे बिना सो नहीं सकते।’’ आजाद ने कहा, ‘‘कश्मीर के लोगों को मोदी की टिप्पणियों पर गर्व करना चाहिए, उन्होंने कश्मीर के लोगों की मानवता और आतिथ्य के बारे में क्या कहा।

लेकिन, कांग्रेस के नेताओं ने मुझसे इसके बारे में कभी नहीं पूछा। क्योंकि उनके पास दिल नहीं है। वे आपका इस्तेमाल करते हैं और फेंक देते हैं। विपक्ष के जिन नेताओं को मैंने भला-बुरा कहा उन्होंने मेरी इंसानियत, मेरी ईमानदारी और मेरे काम का सम्मान किया। तो इसमें गलत क्या है।’’ आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस के साथ अपने पांच दशक लंबे संबंध को तोड़ते हुए कहा थ्रर कि पार्टी ‘‘पूरी तरह खत्म हो चुकी है।’’ उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पार्टी के पूरे परामर्श तंत्र को ‘‘ध्वस्त’’ करने का आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

Horrific Road Accident in Maharashtra | महाबलेश्वर के पास अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, सतारा के 8 युवकों की मौत

Karnataka Congress Crisis | कर्नाटक में सत्ता की खींचतान! कांग्रेस आलाकमान का बड़ा कदम, सीएम सिद्धारमैया दिल्ली तलब

India-US Relations | भारत हम पर 100% भरोसा कर सकता है: पीएम मोदी के लिए डोनाल्ड ट्रंप का विशेष संदेश

Jammu and Kashmir: शोपियां में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दारुल उलूम सिराजुल उलूम और पूर्व जमात प्रमुख के घर पर छापेमारी