1 साल से रह रहे लोगों के वोट डालने को लेकर बोले गुलाम नबी, केवल स्थानीय लोगों को ही मतदान का होना चाहिए हक

By अभिनय आकाश | Oct 12, 2022

कश्मीरी मुख्यधारा की पार्टियों ने "नए मतदाता" के रूप में पंजीकृत होने के लिए एक वर्ष से अधिक समय से जम्मू में रहने वालों को पंजीकृत करा सकने की अनुमति देने के फैसले के खिलाफ मुखरता दिखाई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि पार्टी को खुशी है कि आवासीय प्रमाण प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। वहीं पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने इस कदम की तीखी आलोचना की है। वहीं एक वर्ष से अधिक समय से जम्मू में रहने वाले लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकृत करा सकने पर गुलाम नबी आज़ाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जम्मू-कश्मीर में ये अहमियत रही है कि केवल स्थानीय लोगों (चाहे वह जम्मू या कश्मीर में रह रहे हो)को ही मतदान करने का हक होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के कठुआ में तीन-तीन आईईडी, स्टिकी बम जब्त

इससे पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इसका मतलब है कि जम्मू-कश्मीर के मतदाता के वोट का मूल्य समाप्त हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश में कहीं भी लागू नहीं है ये कानून। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए ईसीआई के नवीनतम आदेश से यह स्पष्ट होता है कि जम्मू में भारत सरकार की औपनिवेशिक बसने वाली परियोजना शुरू की गई है। वे डोगरा संस्कृति, पहचान, रोजगार और व्यवसाय को प्रभावित करेंगे।  

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Pushkar Singh Dhami ने 149 मेधावी छात्राओं को दिए Smartphone

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ाई मोदी के खिलाफ हो गई... रिहाई के बाद CJP नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Crude Oil में अगले हफ्ते उतार-चढ़ाव के आसार, US-Iran वार्ता और तनाव पर टिकी नजरें

Mukesh Khanna ने की Delhi Police की तारीफ, Dhruv Rathee और दिपके पर साधा निशाना