By निधि अविनाश | Aug 13, 2021
सीरिया में 9 साल की एक लड़की ने 12 फुट लंबी एक कठपुतली तैयार की है जो कि तुर्की से ब्रिटेन तक 5000 मील की यात्रा पर निकली है। बता दें कि इस कठपुलती को लिटिल अमाल का नाम दिया गया है। यह यात्रा उन शरणर्थियों की कहानियों का प्रतीक बनेगा जिन्होंने सीरिया में हो रहे युद्ध के समय अपना घर छोड़ा। कई लोग इस लंबी यात्रा में अपने माता-पिता से जुदा हुए और अकेले ही यात्रा पर निकले को मजबूर हो जाते है। इस यात्रा में सबसे ज्यादा कठिनाई बाल शरणर्थियों को आती है और उनके सामने आने वाली कई कठिनाइयों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस कठपुतली को तैयार किया गया है। बता दें कि, लिटिल अमाल के नाम से यह कठपुतली आठ देशों की सीमा को पार करेगी। पहले तुर्की से ग्रीस, फिर इटली, फ्रांस, स्विटजरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम और अंतिम में यूके जाएगी। बता दें कि इस कठपुतली की यात्रा नवंबर में मैनचेस्टर में खत्म हो जाएगी।