जीआईसी, ईएसआर ने बनाया 60 करोड़ डॉलर का कोष, भारत में करेंगे निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2022

सिंगापुर के सॉवरेन वैल्थ फंड जीआईसी और ईएसआर ग्रुप लिमिटेड ने भारत में लॉजिस्टिक्स एवं औद्योगिक परिसंपत्तियों के अधिग्रहण की खातिर 60 करोड़ डॉलर (करीब 5,000 करोड़ रुपये) का कोष स्थापित करने के लिए संयुक्त उपक्रम बनाया है। जीआईसी और ईएसआर ने बृहस्पतिवार को 80:20 अनुपात की रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की जिसके जरिए 60 करोड़ डॉलर का कोष बनाया जाएगा और इसकी मदद से आय देने वाली परिसंपत्तियों की खरीद की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: ट्विटर इंटरनेट पर सबसे दिलचस्प मंच: एलन मस्क

ईएसआर के सह-संस्थापक एवं सह-सीईओ स्टुअर्ट गिब्सन और जेफरी शेन ने कहा, ‘‘ईएसआर के नए आर्थिक रियल एस्टेट मंच की वृद्धि के लिए पूंजीगत साझेदार का समर्थन अहम है। भारत में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में मजबूत वृद्धि का लाभ उठाने के लिए जीआईसी के साथ मिलकर काम करने को हम उत्सुक हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार