मदर ऑफ डेमोक्रेसी की ओर से मॉरीशस को गिफ्ट, नया संसद भवन बनाएगा भारत

By अभिनय आकाश | Mar 12, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान मॉरीशस में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि भारत मॉरीशस में एक नई संसद बनाने में सहयोग करेगा। "आज, प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम और मैंने भारत-मॉरीशस साझेदारी को 'बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी' का दर्जा देने का फैसला किया। हमने तय किया कि भारत मॉरीशस में नई संसद भवन के निर्माण में सहयोग करेगा। यह लोकतंत्र की जननी मॉरीशस की ओर से मॉरीशस को एक उपहार होगा।

इसे भी पढ़ें: 'भाजपा का 2500 रुपये का वादा साबित हुआ जुमला', दिल्ली सरकार पर आतिशी की तंज

इससे पहले पीएम मोदी ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में भारत-मॉरीशस सहयोग बढ़ाने पर 'अद्भुत' चर्चा हुई। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ अच्छी मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने मॉरीशस के सांसद और विपक्ष के नेता जॉर्जेस पियरे लेसजोनगार्ड से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत-मॉरीशस मित्रता को और मजबूत करने पर उपयोगी विचार-विमर्श किया।

प्रमुख खबरें

Tashkent में PM Modi का दिखा अलग अंदाज, लोगों के साथ किया योग और फिर ली सेल्फी

लखनऊ में 101 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, राजनाथ सिंह बोले- दुनिया में बढ़ा भारत का कद

43 वर्षीय शिवानी मेहरोत्रा ने यूरोप के माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

Irish Open: भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स तीसरे दौर के बाद संयुक्त 15वें पायदान पर