प्रदेशभर के एडिड कॉलेज में सेवानिवृत टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टॉफ को सौगात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

चंडीगढ   हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशभर के एडिड कॉलेज में सेवानिवृत टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टॉफ को सौगात देते हुए उनकी आनरेरी पेंशन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी प्रति वर्ष होगी। इसका लाभ 1 नवंबर 2021 से मिलेगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से एडिड कॉलेज से सेवानिवृत सभी टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी समय से एडिड कॉलेजों से सेवानिवृत टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियों की यह मांग थी। वर्तमान में रिटायर्ड प्रिंसिपल को 30 हजार रुपये मासिक, रिटायर्ड लेक्चरर को 25 हजार रुपये, नॉन टीचिंग क्लास-3 को 11 हजार रुपये और नॉन टीचिंग क्लास-4 को 6 हजार रुपये मिल रहे हैं। इस पेंशन में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी बेसिक पेंशन पर प्रतिवर्ष होगी। इन्हें कोई भी एरियर नहीं दिया जाएगा। कर्मचारियों को नोशनल पेंशन का लाभ दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के सात शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में सम्मान हासिल किया

बता दें कि पूर्व में 11 मई 1998 के बाद एडिड कॉलेज से रिटायर हुए टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियो को ही आनरेरी पेंशन दी जा रही थी। 1998 से पूर्व रिटायर हो चुके कर्मचारियों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ही 1 जनवरी 1988 से 10 मई 1998 तक रिटायर हो चुके टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियों को भी आनरेरी पेंशन देने का फैसला लिया था। इससे काफी कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है।

प्रमुख खबरें

Assam के Tea Growers को अब किसान का दर्जा, Farmer ID से खुलेंगे सरकारी योजनाओं के दरवाजे

Pregnancy Health: क्यों गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है Kegel Exercise? Experts से जानें

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे की हुई आधिकारिक पुष्टि, बैठक में तय होगी अगली भूमिका

Bengal में Vegetarianism थोपने का आरोप! Mid-Day Meal से Eggs हटाने पर TMC का BJP पर वार