By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 27, 2026
मां बनने का एहसास बेहद खास होता है। हर एक महिला का सपना होता है मां बनने का और यह पल काफी खूबसूरत होते हैं। वैसे यह समय किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता है। गौरतलब है कि प्रेग्नेंसी के दौरान काफी बदलाव होते हैं। जब बच्चे का वजन बढ़ता है, तो हमारी बॉडी के कई पार्ट्स पर दबाव देखने को मिलता है। खासकर पेल्विक फ्लोर की मसल्स पर। इसी कारण से कई बार डॉक्टर भी प्रेग्नेंसी में भी केगल एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। लेकिन कई लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। प्रेग्नेंसी के समय इस एक्सरसाइज करने से काफी फायदा मिलता है। जैसा कि ऊपर बताया है कि पेल्विक फ्लोर मजबूत बनाती है। आइए आपको इसके फायदे बताते हैं।
सबसे जरुरी यही है कि केगल एक्सरसाइज क्या होती है? असल में यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें पेल्विक फ्लोर की मसल्स को स्क्वीज करने का अभ्यास किया जाता है। ये वहीं मांसपेशियां होती हैं जो यूट्रस, Urinary Bladder और आंतों को सपोर्ट करती है। गर्भावस्था के दौरान इन सभी पर काफी दबाव देखने को मिलता है, इसलिए डॉक्टर इन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए इस एक्सरसाइज को करने की सलाह देते हैं।
क्या फायदा मिलेगा?
दरअसल, प्रेग्नेंसी के समय अक्सर महिलाओं को हंसते, छींकते या खांसते समय थोड़ी-सी यूरिन निकल जाती है। इसको यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस भी कहा जाता है। गौरतलब है कि कीगल एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाकर इस समस्या को कम कर देता है। अगर आप इस एक्सरसाइज को करते हैं, तो आपकी समस्या कम हो जाएगी।
नॉर्मल डिलीवरी के लिए फायदेमंद है
असल में पेल्विक मसल्स मजबूत हो जाएगी तो डिलीवरी के समय शरीर पूरा साथ देता है। इसी कारण से कई डॉक्टर प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करने की सलाह भी देते हैं। लेकिन यह जरुरी नहीं है कि इससे नॉर्मल डिलीवरी की गारंटी मिल जाए।
डिलीवरी के बाद रिकवरी हो सकती तेज
वैसे डिलीवरी के बाद शरीर को नॉर्मल होने में काफी समय लगता है। एक्सरसाइज करने वाली महिलाओं में पेल्विक मसल्स की रिकवरी तेज हो जाती है।
किन बातों का रखें ध्यान
डॉक्टर भी मानते हैं कि केगल एक्सरसाइज प्रेग्रेंसी में काफी फायदेमंद होती है। हालांकि इसको सही तरह से करना भी काफी जरुरी है। इसे हमेशा डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही करना चाहिए।