ऑनलाइन ठगी का नया अड्डा बना 'जिगोलो क्लब', प्रशिक्षित महिलाएं बनाती हैं शिकार !

By अनुराग गुप्ता | Oct 28, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के दौर ऑनलाइन फ्राड के मामले काफी ज्यादा बढ़े हैं और इसको लेकर समय-समय पर पुलिस प्रशासन सभी को सतर्क करती रहती है। दरअसल, आज के समय में 'जिगोलो क्लब' चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, यह कहां पर स्थित है इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पैसे कमाने का लालच देकर लोगों को फंसाने का काम जारी है। प्रशिक्षित महिलाएं लोगों को जिगोलो बनाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराती हैं। 

इन प्रशिक्षित महिलाओं से बात करने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि मानो आप 'जिगोलो' बन गए। रिपोर्ट के मुताबिक संवाददाता ने सच्चाई को पता लगाने के लिए विज्ञापन पर दर्शाए गए नंबर पर फोन किया। फोन करने पर सामने सुरीली आवाज सुनाई दी। नाम बदलकर संवाददाता ने सारी जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन प्रशिक्षित महिला ने ज्यादा कुछ बताया नहीं। हालांकि संवाददाता ने फिर भी हार नहीं मानी और प्राइवेसी से जुड़ा हुआ सवाल दाग दिया। जिस पर महिला ने जवाब दिया कि इसमें (जिगोलो बनने में) कोई रिस्क नहीं है। आपको जहां भी भेजा जाएगा, वो जगह पूरी तरह से सेफ होगी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 100 यात्रियों पर लगा जुर्माना 

संवाददाता ने महिला से कहा कि मैं तैयार हूं, कहां कैसे मिलूं ? इस सवाल के जवाब में महिला ने कंपनी के नियम कायदों की बात कही और कहा कि आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसकी फीस महज 2500 रुपए है। रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के 2 घंटे के भीतर ही आपको कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी समझा दी जाएगी। इसके साथ ही महिला ने ऑनलाइन पैसे पेमेंट करने की बात कही। लेकिन संवाददाता ने ऑफिस का पता पूछा जहां पर जाकर वह पैसे जमा करना चाहता था। लेकिन महिला ने कोरोना का हवाला देते हुए कहा कि क्लब का सिस्टम ऑनलाइन चलता है।

रिपोर्ट में संवाददाता ने प्रशिक्षित महिला के साथ की गई बातचीत का जिक्र किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक संवाददाता ने 'जिगोलो क्लब' का पता जानने की पूरी कोशिश की लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हो पाया। तत्काल प्रभाव से पैसे कमाने का दावा करने वाले प्लेटफॉर्म को लेकर जब साइबर सेल के अधिकारी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इन्हें फेक बताया और कहा कि ऐसे प्लेटफॉर्म से सावधान रहना चाहिए।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद