दिल्ली मेट्रो में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 100 यात्रियों पर लगा जुर्माना

Delhi Metro Mask

अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर पुलिसकर्मी कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करनेवालों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान मास्क नहीं पहनने वाले और सामाजिक दूरी नियम का उल्लंघन करनेवाले यात्रियों को चालान जारी किया गया।

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए लागू नियमों का उल्लंघन करने पर मेट्रो के 98 यात्रियों पर जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर पुलिसकर्मी कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करनेवालों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान मास्क नहीं पहनने वाले और सामाजिक दूरी नियम का उल्लंघन करनेवाले यात्रियों को चालान जारी किया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने HC को दी जानकारी, कहा- दंगों के आरोपी के बयान की सूचना नहीं की लीक

पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जीतेंद्र मणि ने बताया कि पिछले चार दिनों में 1,903 मेट्रो ट्रेनों की जांच हुई और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर 98 चालान जारी किए गये। उन्होंने सुरक्षा के लिए मेट्रो यात्रियों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़