बीसीसीआई को भारतीय क्रिकेटरों को विदेशी टी20 लीग में भाग लेने की अनुमति देनी चाहिए: गिलक्रिस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2022

मुंबई|  आस्ट्रेलियाई महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने गुरूवार को कहा कि वह चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपने क्रिकेटरों को देश से बाहर टी20 लीग में भाग लेने की अनुमति दे।

गिलक्रिस्ट ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह शानदार होगा (अगर भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में खेलने की अनुमति दी जाये), मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूं कि इससे आईपीएल की चमक फीकी नहीं होगी।

इससे ‘ब्रांड’ के तौर वे विकास ही करेंगे, अगर वे (भारतीय खिलाड़ी) आस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में खेल पायें। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन चुनौती यही है कि हम सभी एक ही समय में अपने घरेलू सत्र खेल रहे हैं इसलिये यह मुश्किल चीज है। ’’

गिलक्रिस्ट ने एक दिन पहले विश्व क्रिकेट में आईपीएल फ्रेंचाइजी के बढ़ते दबदबे पर सवाल उठाये थे। हालांकि तीन बार के विश्व कप विजेता ने कहा कि वह दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग के खिलाफ नहीं थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर