Giriraj की राहुल गांधी को चुनौती, जातीय पहचान पूछने पर मुकदमा दर्ज करके दिखाएं

By Prabhasakshi News Desk | Jul 31, 2024

नयी दिल्ली । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी जाति और धर्म पूछने के लिए उन पर मुकदमा करने की चुनौती दी। उन्होंने इसके साथ ही लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विपक्षी पार्टी द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को ‘‘राजनीतिक हथकंडा’’ करार दिया। उग्र हिंदुत्व वाले विचारों के लिए चर्चित गिरिराज सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी जाति आधारित गणना की मांग कर रहे हैं लेकिन अगर कोई उनकी जाति पूछता है और प्रधानमंत्री किसी नेता (अनुराग ठाकुर) का भाषण साझा करते हैं तो यह विशेषाधिकार हनन के तहत क्यों आना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता