गिरिराज बोले- अधिकारी बात नहीं सुने तो उन्हें ‘बांस से मारिए’, नीतीश ने जताई असहमति

By अंकित सिंह | Mar 08, 2021

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर से अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर अधिकारी किसी की बात नहीं सुनते तो उन्हें ‘‘बांस से मारिए।’’ इसके बाद से बिहार में गिरिराज सिंह को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस विवादित बयान पर अपनी असहमति जताई है। नीतीश कुमार से जब गिरिराज सिंह के बयान को लेकर पत्रकारों ने सवाल पूछा उन्होंने कहा कि आपको गिरिराज से जाकर पूछना चाहिए कि क्या इस तरह की का उपयोग करना न्यायसंगत है। अपने मुखर बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता यहां एक कृषि संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री सिंह ने कहा कि उन्हें अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि अधिकारी जनता की शिकायतों को सुनते ही नहीं हैं। कार्यक्रम की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। सिंह ने कहा था, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं। सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथों से बांस उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए।’’ उन्होंने कहा था कि अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है। न तो हम उनसे कोई नाजायज काम करने के लिए कहते हैं, और न ही हम किसी भी तरह से नाजायज नृत्‍य को बर्दाश्त करेंगे। 

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress