देवबंद को लेकर गिरिराज का विवादित बयान, दारुल उलूम को बताया आतंक की गंगोत्री

By अंकित सिंह | Feb 12, 2020

केंद्रीय मंत्री और अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले गिरिराज सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कहा कि मैंने एक बार कहा था कि यह देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। सारे बड़े से बड़े दुनिया में जो भी पैदा हुए आतंकवादी हैं। चाहे हाफिज सईद का मामला हो या सारे के सारे लोग यहीं से निकलते हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब गिरिराज सिंह इस तरीके की बयान दे रहे हैं। वह ऐसे ही बयानों के लिए जाने जाते हैं। कट्टर हिंदुत्व की छवि वाले गिरिराज। दिल्ली चुनाव में भी शाहिनबाग को लेकर खूब बयान दिए थे। दिल्ली चुनाव के मतदान वाले दिन भी गिरिराज ने ट्वीटर पर लिखा था, "शाहीन बाग समर्थक केजरीवाल को वोट करने निकले हैं। मेरी दिल्ली वालों से अपील है कि अगर शाहीन बाग को रोकना है ..दिल्ली को इस्लामिक स्टेट बनने से बचाना है तो बाहर निकल कर भाजपा को वोट करें।"

प्रमुख खबरें

Trump की टैरिफ धमकियों के बीच भारत को मिली BRICS की कमान! अमेरिका की उड़ी नींद

पाकिस्तान के नक्शेकदम पर चल रहा बांग्लादेश, पड़ोसी देश की स्थिति पर बोले गिरिराज सिंह

वे जहर बेच रहे हैं... उत्तर प्रदेश में खांसी की दवा के मामले को लेकर सपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन

Delhi में Nitin Nabin से मिले चंद्रबाबू नायडू, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई