इफ़्तार पर गिरिराज का वार, निशाने पर सुशील मोदी और नीतीश कुमार

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2019

बेगूसराय। रमजान के आखिरी दौर में जहां इफ्तार के जरिए सियासी तल्खी को कम करने की कवायद राजनीतिक दलों की ओर से बदस्तूर जारी है। इसी बीच भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इफ्तार के साथ-साथ इसमें शामिल होने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने ट्वीटर के जरिये नीतीश कुमार, राम विलास पासवान और सुशील मोदी समते कई नेताओं को निशाने पर लेते हुए लिखा कि कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फ़ोटो आते?

साथ ही गिरिराज ने लिखा कि अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है? बता दें कि राजग सहयोगी रामविलास पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए- इफ़्तार में सुशील मोदी, नीतीश कुमार शामिल हुए थे जिससे संबंधित तस्वीर पासवान ने अपने ट्वीटर से पोस्ट भी की थी। इससे पहले नीतीश कुमार बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी द्वारा आयोजित इफ्तार में भी शीमिल हुए थे।  

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन