जोधपुर हिंसा को लेकर बोले गिरिराज, हिंदुओं पर पत्थर से हमला रिवाज हो गया, सेक्युलर सरकार में प्रदर्शन और निखर जाता है

By अभिनय आकाश | May 03, 2022

शांति और भाईचारे का प्रतीक माने-जाने वाले ईद के दिन राजस्थान का जोधपुर शहर हिंसा की आग में झुलक उठा। जोधपुर में ईद की नमाज के बाद झड़प देखने को मिली और बड़ी संख्या में उपद्रवी सड़कों पर उतर आए व गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई और लोगों के साथ मारपीट की भी घटनाएं सामने आई हैं। राजस्थान के जोधपुर शहर में सांप्रदायिक तनाव के बाद मंगलवार को 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ऐसे में जोधपुर की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोधपुर की घटना को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य में हुई पत्थरबाजी को लेकर अशोक गहलोत सरकार को घेरा है।

इसे भी पढ़ें: ईद पर बवाल के बाद जोधपुर के 10 थाना क्षेत्रों में लगाया गया कर्फ्यू, CM गहलोत ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

गौरतलब है कि राजस्थान के जोधपुर में विवाद की शुरुआत सोमवार आधी आधी रात के बाद हुई जब अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ सदस्य ईद के मौके पर जालोरी गेट के पास एक चौराहे पर धार्मिक झंडे लगा रहे थे। इसमें कहा गया है कि लोगों ने चौराहे में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर झंडा लगाया जिसका हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां परशुराम जयंती पर लगाए गए भगवा ध्वज को हटाकर इस्लामी ध्वज लगा दिया, इसको लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और झड़प हो गई। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल