गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा- बिहार में भी बने लव जिहाद के खिलाफ कानून

By अंकित सिंह | Nov 05, 2020

बिहार में तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि यूपी और हरियाणा की तरह अब बिहार में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया जाना चाहिए। उन्होंने इसके साथ-साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून को भी लागू करने की वकालत की।

इसे भी पढ़ें: लव जिहाद की आड़ में आतंक जिहाद चलाया जा रहा है: संगीत सोम

गिरिराज ने साफ तौर पर कहा कि अगर एनडीए की सरकार बनती है तो वह लव जिहाद को रोकने वाले कानून बनाने के लिए नीतीश सरकार पर दबाव बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि प्रधानमंत्री के हनुमान बनकर घूम रहे हैं लेकिन तेजस्वी और कांग्रेस के खिलाफ उनके मुंह से कुछ भी नहीं निकलता।

प्रमुख खबरें

Tripura Civic Body Elections 2026: मतदान से पहले BJP का दबदबा, 77 सीटों पर निर्विरोध जीत; विपक्ष ने लगाए डराने-धमकाने के गंभीर आरोप

BJP नेता के घर चाकू भेजने पर Priyank Kharge बोले, यह उनकी ही धमकी की प्रतिक्रिया थी

Ayodhya cannabis Seizure | अयोध्या में गांजा बरामदगी पर अखिलेश यादव का हमला, बीजेपी सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल

Florida में Maria Elvira Salazar ने जीता चुनाव, चौथी बार पहुंचीं प्रतिनिधि सभा