बिहार में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालने जा रहे गिरिराज सिंह, हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की, कहा- बंटोगे तो कटोगे

By अंकित सिंह | Oct 11, 2024

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने 18 से 22 अक्टूबर तक 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' शुरू करने की अपनी योजना की घोषणा की है। इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू समुदाय से एकजुट रहने और जाति के आधार पर विभाजन का विरोध करने का आग्रह करना है। सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जैसे नेताओं पर हिंदुओं को जाति के आधार पर बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं हिंदुओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' शुरू करूंगा, क्योंकि राहुल गांधी जैसे नेता हमें जाति के आधार पर बांटना चाहते। 

सिंह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा का जिक्र करते हुए यह भी चेतावनी दी कि अगर हिंदू विभाजित हो गए, तो उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, "हमें इन ताकतों से मुकाबला करने के लिए एकजुट रहना चाहिए। इतिहास ने हमें विभाजन के परिणामों को दिखाया है।" केंद्रीय मंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता व्यक्त की और भारत में हिंदू समुदाय को जागृत करने के लिए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: टूटी हुई पटरी से गुजर गयी वैशाली एक्सप्रेस...बिहार में रची गयी ट्रेन पलटने की साजिश? बड़ा रेल हादसा टला

यात्रा का पहला चरण भागलपुर से शुरू होगा। यह यात्रा मुस्लिम बहुल सीमांचल में भी जाएगी। पहला चरण 22 तारीख को किशनगंज में समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि नसरुल्लाह लेबनान में मरता है, दर्द भारत में होता है। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार हुआ लेकिन इसपर राहुल गांधी और लालू यादव की जुबान नहीं खुली। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बना रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी

परिवर्तिनी एकादशी पर करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, 22 सितंबर को रखा जाएगा Parivartini Ekadashi का व्रत

Bigg Boss 20 | Qazi Touqeer से बदतमीज़ी पर घिरीं मनोज तिवारी की बेटी Rhiti Tiwari, सोशल मीडिया पर भड़के लोग, घमंडी कह कर किया ट्रोल