Bihar: गिरीराज सिंह बोले- नीतीश कुमार देश के सबसे लाचार मुख्यमंत्री, अश्विनी चौबे ने बताया समस्या कुमार

By अंकित सिंह | Jan 18, 2023

बिहार की राजनीतिक हलचल जबरदस्त तरीके से गर्म में है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा हमलावर हैं। हालांकि, महागठबंधन में शामिल जदयू और राजद के बीच भी रिश्ते ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। इन सब के बीच नीतीश कुमार बिहार में समाधान यात्रा निकाल रहे हैं। इसको लेकर भी भाजपा उन पर निशाना साथ रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज साफ तौर पर कह दिया कि बिहार सरकार एक तरह से सत्ता की सरकार है। उन्होंने दावा किया कि बिहार के कई मंत्री नीतीश कुमार की बात नहीं सुनते हैं। अपने बयान में गिरिराज ने कहा कि बिहार सरकार एक तरह से सत्ता की सरकार है। नीतीश कुमार देश के सबसे लाचार मुख्यमंत्री हैं, ऐसा मुख्यमंत्री हमने नहीं देखा। ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए जिसकी बात मंत्री ना सुने। 

 

इसे भी पढ़ें: CM Nitish पर लगातार हमलावर हैं पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, अब आरजेडी की ओर से भेजा गया कारण बताओ नोटिस


इसके साथ ही नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद को लेकर भी गिरिराज सिंह ने उन पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि विपक्ष के कितने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, अब तक तय नहीं हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर सवाल कर दिया कि के चंद्रशेखर राव ने नीतीश कुमार को क्यों नहीं बुलाया? गिरिराज ने कहा कि केसीआर ने इन्हें नहीं बुलाया क्योंकि वह भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। आपको बता दें कि के चंद्रशेखर राव ने आज एक जनसभा रखी थी। इस जनसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और लेफ्ट के नेता डी राजा शामिल हुए थे। 

 

इसे भी पढ़ें: Buxar की घटना पर बोले तेजस्वी यादव, हमने अपने लोगों को कहा है- पता करें क्या बात है?


हालांकि, कुछ दिन पहले नीतीश कुमार से मिलने के लिए केसीआर खास तौर पर बिहार पहुंचे थे। लेकिन इस तरह की रैली में केसीआर की पार्टी की ओर से नीतीश कुमार को नहीं बुलावा भेजा गया, ऐसा भाजपा का दावा है। दूसरी और नीतीश कुमार के समाधान यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी उन पर निशाना साधा है। अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को समस्या कुमार बता दिया। अपने बयान में अश्विनी चौबे ने कहा कि ये समाधान नहीं व्यवधान पैदा करने आए थे। ये नीतीश कुमार नहीं ये समस्या कुमार हैं। इस प्रोजेक्ट से 85% बिजली बिहार को मिलेगी। ये बिहार के विकास में बाधा डाल रहे हैं। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi के लेख पर Tariq Anwar का समर्थन, बोले- West Asia पर सच बोलने से भाग रहे लोग

Middle East Conflict MEA Helpline | संकट में फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली में 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले 92.17 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, युद्ध की आहट से बाजार में हाहाकार

फ्रेंडली फायर का शिकार हुए अमेरिकी फाइटर जेट्स! कुवैती पायलट की गलती से गिरे 3 US F-15 विमान, जांच में बड़ा खुलासा | Iran-Kuwait Conflict