Giriraj Singh Birthday: गिरिराज सिंह ने ऐसे तय किया MLC से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर, आज मना रहे 73वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Sep 08, 2025

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज यानी की 08 सितंबर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2024 से वह 21वें कपड़ा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। गिरिराज सिंह हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाक तरीके से रखते हैं। वह अक्सर अपने बयानों से सुर्खियां बटोरा करते हैं। बता दें कि गिरिराज सिंह की राजनीति में एंट्री की कहानी भी काफी ज्यादा दिलचस्प है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर गिरिराज सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

व्यवसाय की शुरूआत

शिक्षा पूरी होने के बाद गिरिराज सिंह ने एक नामी कंपनी की पंप सेट की एजेंसी लेकर बेगूसराय में ही अपने व्यवसाय की शुरूआत की। यहां पर उनकी मुलाकात भाजपा नेता कैलाशपति मिश्र से हुई। कैलाशपति से प्रेरित होकर गिरिराज सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया और वह पटना चले गए। यहां पर वह भाजयुमो से जुड़ गए। साल 1990 में गिरिराज सिंह प्रदेश भाजयुमो की टीम में महासचिव बने। बेगुसराय गिरिराज सिंह की कर्मभूमि नहीं बल्कि राजनीतिक जन्मभूमि भी है।

पहली बार बने सांसद

साल 2002 में गिरिराज सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। फिर साल 2014 में वह विधान पार्षद रहे। इस दौरान नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल की पहली बारी के दूसरे विस्तार में वह साल 2008 से लेकर 2010 तक सहकारिता मंत्री रहे। वहीं दूसरी पारी में साल 2010 से 2013 तक पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री बने। साल 2014 में गिरिराज सिंह लोकसभा चुनाव में पहली बार नवादा से सांसद चुने गए। फिर साल 2019 में वह बेगुसराय से गिरिराज सिंह सांसद बने। वहीं वर्तमान समय में गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री के रूप में मोदी सरकार में शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट