Giriraj Singh का तंज, सावरकर को जानने के लिए राहुल को 7 जन्म लेना पड़ेगा, कांग्रेस पर अनुराग ठाकुर का वार

By अंकित सिंह | Mar 27, 2023

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस जबरदस्त तरीके के भाजपा और केंद्र की सरकार पर हमलावर है। इन सब के बीच भाजपा की ओर से कांग्रेस पर पलटवार किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ो का अपमान कर रहे हैं। काले कारनामे, फिर काले कपड़े और अब ये काले जादू तक जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में इतना अहंकार है कि उन्होंने माफी नहीं मांगी और कोर्ट के आदेश को भी नहीं माना। एक व्यक्ति की वजह से ये सत्र नहीं चलने दे रहे। आपको बता दें कि कांग्रेस के सांसद आज काले कपड़े में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। 

 

इसे भी पढ़ें: राहुल के समर्थन में उतरे कई प्रमुख विपक्षी नेता, काले कपड़े पहनकर पहुंचे सांसद


मोदी सरनेम को लेकर मानहानी मामले में राहुल को सूरत की एक कोर्ट ने दोषी पाया और उन्हें दो साल की सजा सुनाई। इसी के बाद राहुल की सदस्यता गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी सावरकर कभी नहीं हो सकते। सावरकर जी कभी 6 महीने विदेश घुमने नहीं जाते थे। उन्होंने कहा कि हर सत्र के बाद उन्हें छुट्टी नहीं चाहिए होती थी, वे आज़ादी के लिए समर्पित थे। वीर सावरकर का तो अपना किया ही लेकिन नेहरू जी और इंदिरा गांधी का ही सम्मान बचा लेते। दरअसल, राहुल ने माफी मांगने के सवाल पर कहा कि था कि वह राहुल गांधी हैं, सावरकर नहीं जो मांफी मांगेगे। इसी के बाद भाजपा राहुल पर और ज्यादा हमलावर है। 

 

इसे भी पढ़ें: Congress पर बरसे CM Yogi Adityanath, कहा- असत्य के मार्ग पर चलने वाले और अपने देश की निंदा करने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को 7 जन्म लेना पड़ेगा तब वीर सावरकर को जान पाएंगे। सावरकर ने अपनी पूरी जिंदगी सेलुलर जेल में काटी, क्या वे कभी सेलुलर जेल गए हैं? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक बार सेलुलर जेल जा के देखें तब उन्हें पता चलेगा कि सावरकर क्या है? केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 2019 में 'मोदी' नाम को किसने गाली दी? इसका मतलब इस देश में बोलने की स्वतंत्रता है लेकिन गाली देने की नहीं। कांग्रेस को बोलने की स्वतंत्रता और गाली देने की स्वतंत्रता में फर्क करना चाहिए। वह इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए बल्कि क़ानूनी के चश्मे से देकना चाहिए। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

बम नहीं, रंग बरसें... Middle East Tension के बीच शिवराज सिंह का दमदार Peace Message

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा कदम, भारतीयों की मदद के लिए Control Room स्थापित

Health Tips: Car Driving से आपकी Spine हो रही है खराब, स्पाइन सर्जन ने बताए ये Golden Rules

PM Modi के Israel से लौटते ही Iran पर क्यों हुआ एक्शन? क्या है पूरा कनेक्शन? इजराइली राजदूत Reuven Azar ने सारी बात बता दी