गिरिराज सिंह ने इस अभिनेत्री को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग की नई नेता

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2019

नई दिल्ली। लगातार अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निशाने पर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी आ गई हैं। गिरिराज सिंह ने शबाना आजमी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग की नेता करार दे दिया। दरअसल, इंदौर के आनंदमोहन माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 'कुंती माथुर सम्मान' से नवाजे जाने के दौरान आजमी ने वर्तमान सरकार की तीखी आलोचना की थी।

अभिनेत्री ने कहा  था कि आज के दौर में सरकार की आलोचना करना अब राष्ट्र विरोधी हो गया है। आजमी ने आगे कहा कि हमें इससे डरना नहीं चाहिए और इनके सर्टिफिकेट की किसी को जरूरत भी नहीं है। शबाना आजमी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी वो कई यूजर्स के निशाने पर रहीं थी। जिसके बाद गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट कर शबाना आजमी को टुकड़े-टुकड़े और अवॉर्ड वापसी गैंग की नई नेता बताया। 

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda