चलती ट्रेन में युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को किया गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Feb 12, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि मानसिक विक्षिप्त युवती से चलती ट्रेन में गैंगरेप हुआ है। ट्रेन नंबर 12629 यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में अबनॉर्मल युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। 

इसे भी पढ़ें:सतना में हिजाब के कारण छात्रा को लिखना पड़ा माफीनामा, परीक्षा देने से पहले हुआ हंगामा 

दरअसल वारदात शुक्रवार रात में हुई है ऐसी जानकारी सामने आ रही है। 12629 यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति में रात 9.30 से 10:00 के बीच टिमरनी ओर चारखेड़ा के बीच पैंट्री कार में मानसिक विक्षिप्त युवती से पेंट्री कार मैनेजर सहित स्टाफ के लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 

जिसके बाद डिप्टी स्टेशन मैनेजर अनिल शर्मा ने कहा कि GRP पुलिस दबाव के बाद पैंट्री कार स्टाफ ने आधे घंटे के बाद गेट खोला गया। पैंट्री कार स्टाफ ने अंदर से लॉक कर रखा था। फिलहाल युवती को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:युवती को बचाने के लिए चलती ट्रेन के नीचे कूदे महबूब, वायरल हुआ वीडियो 

वहीं ये भी जानकारी मिली है कि पूरी वारदात में पेंट्री कार मैनेजर भी शामिल है। पेंट्री कार मैनेजर ने भी विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म किया था। हालांकि आरोपी भूपेन्द्र तोमर को जीआरपी पुलिस ने झाँसी से गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। फोटो की मदद से भोपाल जीआरपी ने आरोपी की शिनाख्त करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक