दिल्ली: अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से कूदी लड़की, नौकरी से निकाले जाने पर तनाव में थी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2022

नयी दिल्ली।अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के 40 फुट ऊंचे प्लेटफॉर्म से बृहस्पतिवार की सुबह छलांग लगाने वाली पंजाब की महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उक्त जानकारी दी। मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े सात बजे जब यात्रियों ने इस महिला को प्लेटफार्म नंबर दो के किनारे पर खड़ा देखा तब उन्होंने सीआईएसएफ को सूचित किया और सीआईएसएफ के जवान वहां पहुंचे और वे महिला को यह घातक कदम नहीं उठाने के लिए मनाने लगे। लेकिन उसी समय वह युवती नीचे कूद गयी और नीचे मौजूद सीआईएसएफ एवं अन्य ने कंबल फैलाकर उसे बचा लिया। केंद्रीय औद्योगिक रिजर्व बल (सीआईएसएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ऊंचाई से गिरने की गंभीरता के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।’’ 

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk Health Update: जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के 16वें दिन 8.2 किलो घटा वजन, गिरा शुगर लेवल

Datia By-election: Ashutosh Tiwari ने किया नामांकन, Narottam Mishra ने माना पार्टी का फैसला, हुए भावुक

Travel Plan For Jyotirlingas: 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा का सबसे आसान Travel Plan, महादेव के दर्शन का पूरा Route Map यहां देखें

घर पर बनाएं हलवाई स्टाइल इमरती, ये Viral Recipe आपको बना देगी मिठाई का Expert