लड़की ने किया शादी से इनकार तो पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हुई मौत, झारखंड के दुमका की घटना

By अंकित सिंह | Oct 07, 2022

झारखंड के दुमका से एक बार फिर एक तरफा प्यार में किसी को मारने की खबर आ रही है। दरअसल, जरमुंडी थाना इलाके के भरतपुर गांव में मारुती कुमार नाम की एक लड़की थी। उस लड़की से शादी शुदा राजेश राउत एकतरफा प्यार करता था। बताया जा रहा है कि लड़की ने आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी कारण आरोपी नाराज हो गया था। उसने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। फिलहाल उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं युवती को गंभीर हालत में दुमका से रांची ले जाया गया जहां उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। रिम्स में उसकी मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: अजन्मे बेटे के सर्टिफिकेट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले पिता की जमानत याचिका खारिज

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब झारखंड में लड़कियों के साथ इस तरह की घटना हो रही है। इससे पहले दुमका में ही अंकिता के साथ इस तरह की घटना हुई थी। जब 12वीं क्लास में पढ़ने वाली अंकिता को उसके घर में जिंदा जलाकर मार डाला गया था। यह भी एकतरफा प्यार के कारण हुआ था। यही कारण है कि भाजपा झारखंड सरकार पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दुमका जैसे स्थान पर ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं तो एक चीज स्पष्ट हो गई है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जो घटना घटी है वो इस बात का संकेत है कानून से अब किसी को डर नहीं रह गया है। 

प्रमुख खबरें

Nagaland के Kiphire में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी में 1 की मौत और कई घर खाक

Dhruv Rathee का आरोप, घर से सादे कपड़ों में आए लोगों ने किया अगवा

Shardiya Navratri 2026 पर बन रहे दुर्लभ योग, इन 4 राशियों का चमकेगा करियर और धन लाभ होगा

भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में देरी से नाराज हैं Elon Musk, अंबानी पर फिर किया हमला