मुजफ्फरनगर के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2024

मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छठी कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीएसए कुमार ने कहा कि लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद उसकी मौत का कारण पता चलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तिका के बीमार पड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कुमार ने कहा, सभी 32 छात्राओं ने नाश्ते में चाय और हलवा खाया, लेकिन केवल एक छात्रा बीमार पड़गयी और दुखद रूप से उसकी मृत्यु हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Next Generation Corvette से लैस होगी Indian Navy, ₹53,866 करोड़ की डील से मिलेगा रोजगार

Muzaffarpur में PNG पाइपलाइन फटने से धमाका, 1 की मौत और 6 घायल

सुबह थकान और पेट फूलना Fatty Liver Disease का शुरुआती संकेत, न करें नजरअंदाज

Pakistan में अमेरिकी कंपनियों का LNG प्रोजेक्ट पर 4.4 अरब डॉलर निवेश का प्लान