CBSE Single Girl Child Scholarship: सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए 08 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं छात्राएं, ये है एलिजिबिलिटी

By अनन्या मिश्रा | Feb 04, 2025

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक अब 08 फरवरी 2025 तक गर्ल्स एप्लीकेशन फॉर्म भर सकती हैं। जबकि स्कूलों को 15 फरवरी 2025 तक आवेदन को वैरिफाई करने का मौका दिया गया है। ऐसे में जो छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वह 08 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जो भी छात्राएं इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पंजीकरण प्रोसेस पूरा कर सकती हैं।

CBSE ने रजिस्ट्रेशन करने के अलावा स्कॉलरशिप के लिए रिन्यूअल आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। ऐसे में 08 फरवरी तक छात्राएं अपने फॉर्म सबमिट कर सकती हैं। वहीं 15 फरवरी 2025 तक स्कूल इन फॉर्म को वैरिफाई करेंगे। इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पंजीकरण की लास्ट डेट को बढ़ाकर 10 जनवरी 2025 किया था।

इस प्रोग्राम के लिए वह छात्राएं अप्लाई कर सकती हैं, जिन्होंने 10वीं कक्षा में 60% अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही CBSE बोर्ड से संबंद्ध स्कूल में 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही हों। इन छात्राओं की ट्यूशन फीस 1,500 रुपए महीने से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा वह पैरेंट्स की इकलौती गर्ल चाइल्ड होनी चाहिए। इस प्रोग्राम के लिए NRI आवेदक इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इसके पीछे कुछ शर्तें लागू हैं। वहीं 10वीं के बाद जिन छात्राओं ने इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई किया था, वह भी रिन्यूअल के लिए आवेदन कर सकती हैं।

ऐसे करें आवेदन

बता दें कि सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। फिर होमपेज पर मौजूद CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण पूरा करने के बाद फिर लॉगिन करें। इसके बाद आवेदन पत्र भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस सबमिट करें। भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें। वहीं 15 फरवरी 2025 से सीबीएसई बोर्ड की ओर से परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?