कंझावला इलाके में हुई घटना में युवती को करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया : दिल्ली पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि कंझावला इलाके में हुई घटना में युवती को करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया था और इस मामले में पीड़िता के पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: अस्पताल की तीसरी मंजिल से 3 महीने की बच्ची को मां ने फेंका, आरोप में महिला गिरफ्तार

उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में हम उनके (पीड़िता के परिवार) साथ हैं। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जांच में पाए गए तथ्यों के अनुरूप सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर मिसाल बनाएंगे, जिससे ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।’’ पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से मौत और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि आरोपियों को कंझावला इलाके में अपराध स्थल पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को जांच के बारे में अद्यतन जानकारी दी गई है और आश्वासन दिया गया है कि पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए सभी सबूत इकट्ठा करेगी कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। उन्होंने कहा, ‘‘वाहन की फोरेंसिक पड़ताल भी की जा रही है।’’ इससे पहले दिन में, सुल्तानपुरी थाने के बाहर सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और घटना के दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर यातायात जाम कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस घटना को दुर्घटना का मामला मानकर चल रही है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया