Insecure Girlfriend । आपके महिला दोस्तों से बात करते ही कलेश करने लगती है गर्लफ्रेंड? इन तरकीबों से करें उसे हैंडल

By एकता | Mar 31, 2023

बहुत से लोगों के रिश्ते में प्यार तो ढेर सारा होता है, लेकिन भरोसा उसका आधा भी नहीं होता है। रिश्तों की नीव विश्वास पर टिकी होती है। मगर कुछ लोग चाहकर भी अपने पार्टनर पर चाहकर भी विश्वास नहीं कर पाते हैं। ऐसा रिश्ते में रह रहे हर दूसरे व्यक्ति के साथ कभी न कभी हो ही जाता है। आमतौर पर पुरुषों को रिश्ते में ज्यादा इनसिक्योर व्यक्ति के तौर पर दिखाया जाता है। हालाँकि, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। महिलाएं भी पुरुषों के ही जितनी इनसिक्योर होती हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: लाइफ पार्टनर की सक्सेज से इन्सिक्योर होते हैं पति, इन संकेतों से समझे नहीं भा रही आपकी कामयाबी

गर्लफ्रेंड को दोस्तों से मिलवाएं- बहुत से लोग अपने दोस्तों से अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं मिलवाते हैं, जो एक बहुत ही बड़ी गलती है। लोगों की यह आम सी गलती गर्लफ्रेंड को इनसिक्योर बना देती है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को अपने दोस्तों से मिलाएं। ऐसा करना आपकी गर्लफ्रेंड की इनसिक्योरटी को दूर करेगा।

इसे भी पढ़ें: Intimacy in Sickness । बीमारी में पार्टनर के साथ मजे करने से हो सकती है सेहत खराब, जानें कैसे

गर्लफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं- अगर आपकी गर्लफ्रेंड इनसिक्योर होती जा रही है तो इसके पीछे आपका उनके साथ समय नहीं बिताना कारण हो सकता है। महिलाएं अपना ज्यादातर समय अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहती हैं और आप उनका समय किसी और महिला को देंगे तो वह इनसिक्योर होंगी ही। इसलिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश करें।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जापानी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी Call Center पर छापा, 5 गिरफ्तार

काफिले के लिए एम्बुलेंस रुकने पर Himanta Biswa Sarma ने मांगी माफी, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

IIT Bombay छात्र Sahil Wakode की मौत पर अनशन जारी, माता-पिता ने की प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी