सलमान खान के साथ पनवेल में धान की बुआई कर रही हैं गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, देखें तस्वीरें

By रेनू तिवारी | Jul 18, 2020

सलमान खान की गर्लफ्रेड यूलिया वंतूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमेंं वह खेत में पौधे लगाती नजर आ रही हैं। यूलिया खेत में जो पोधे लगा रही है वो धान के पौधे हैं। धान से चावल बनता है। यूलिया ने अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- मैंने बचपन में अपनी गर्मी की छुट्टियां कंट्री साइड गुजारी हैं। जहां मैं अपने ग्रैंडपैरंट्स के साथ बीज बोने, खेतों पर काम करने और जानवरों की देखभाल करती थी। इससे पहले मैंने कभी धान नहीं बोए थे, यह मेरे लिए नया अनुभव है।' 

 

यूलिया वंतूर से पहले सलमान खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर खेती करते हुए कीचड़ में सने हुए एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि किसानों का सम्मान करो। पिछले तीन महीने से सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्महाउस में हैं। पनवेल में सलमान खान के साथ पूरी टीम है। सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया भी उनके साथ है। 

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए