दो साल की बच्ची का शव उसके घर के नजदीक एक नाली में पाया गया, जांच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। अलीगढ़ जिले के खैर कस्बे से लापता दो साल की बच्ची का शव उसके घर के नजदीक एक नाली में पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि खैर कस्बे में रविवार रात दो साल की एक बच्ची लापता हो गई थी सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और मंगलवार को उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक नाली में पाया गया।

इसे भी पढ़ें: देश में पिछले 24 घंटे में मिले 18,833 नए कोरोना केस, एक्टिव केस सबसे कम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसे संकेत मिले हैं कि बच्ची की मौत डूबने से हुई है। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शव से नमूना लेकर उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नैथानी ने बताया कि कस्बे में एहतियातन पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

US tariff on India: नाचते-नाचते ट्रंप ने भारत पर फोड़ दिया 25% वाला टैरिफ बम! जनवरी से लग सकता है बड़ा झटका

Sourav Das को लंदन जाने से रोका, High Court पहुंची Cockroach Janata Party

Nitin Gadkari ने राज्यों से की अपील, Bike Taxi के लिए निजी दोपहिया वाहनों को मिले मंजूरी

Radio Pakistan हमला: Peshawar ATC ने पूर्व CM Sohail Afridi पर मांगी पुलिस रिपोर्ट