लड़कियों के नामांकन का प्रतिशत बेहतर हुआ: जावडेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2016

सरकार ने आज बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर स्कूलों में लड़कियों एवं लड़कों के नामांकन प्रतिशत में बहुम कम अंतर रह गया है और यह बेहतर होकर 48 से 49 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है। लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि ऐसी स्थिति पहले थी जब स्कूलों में लड़कियों का नामांकन का स्तर कम था। लेकिन पूर्ववर्ती अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा शुरू किये गए सर्वशिक्षा अभियान के परिणाम स्वरूप पिछले कई वर्षों में स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर स्कूलों में लड़कियों एवं लड़कों के नामांकन प्रतिशत में बहुम कम अंतर रह गया है। 2010.11 में प्रथमिक स्तर पर लड़कियां के नामांकन का प्रतिशत 48.64 था जो 2015.16 में बढ़कर 48.75 प्रतिशत हो गया। इसी प्रकार से माध्यमिक स्तर पर 2010.11 में माध्यमिक स्तर पर लड़कियों के दाखिले का स्तर 45.02 था जो 2015.16 में बढ़कर 47.73 प्रतिशत हो गया। जावडेकर ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान का प्रथम लक्ष्य सर्वसुलभ नामांकन और लड़कियों सहित सभी बच्चों को स्कूल में लाए जाने के लिए सभी प्रयास करना है।

 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!