इन राशियों की लड़कियां साबित हो सकती हैं अच्छी लाइफ पार्टनर

By ऋषि तिवारी | Feb 22, 2020

शादी केवल 16 संस्कारों में से एक संस्कार नहीं है जो केवल दो घरानों को जोड़ती है, बल्कि शादी दो व्यक्तियों को सात जन्मो तक के लिए एक पवित्र रिश्ते में बांधता है। शादी विवाह एक ऐसा शब्द है जो सुनते ही दिल में खुशी के लड्डू फूटने लगते हैं। शादी का लड्डू हर लड़की या लड़का खाना चाहता है। शादी का रिश्ता एक पवित्र बंधन है जो दो परिवारों को जोड़ता है लेकिन हम ऐसे ही राह चलते किसी को भी देखकर पसंद करके शादी नहीं कर सकते। हमारे बड़े बुजुर्गों का कहना है कि जोड़ियां ऊपर से बनती हैं और ज्योतिष वैज्ञानिकों का भी यही कहना है कि शादी किसी एक निश्चित व्यक्ति से ही होती है मतलब हमारे कुंडली, राशि के अनुसार ही विवाह निश्चित होता है। 

इसे भी पढ़ें: यदि आप आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो करें गुरुवार का व्रत

मेष राशि- 

मेष राशि की लड़कियां काफी लकी होती हैं इसलिए मेष राशि की लड़कियों से विवाह करने से भाग्य चमक सकता है। इस राशि की लड़कियां पढ़ने-लिखने और बिजनेस संभालने में भी बहुत अच्छी होती हैं। कम बजट में भी घर चलाने में काफी होशियार साबित हो सकती हैं।

वृष राशि- 

वृष राशि वाली लड़कियां बेहद शांत स्वभाव की होती हैं। इन्हें अपना काम शांत रहकर करना पसंद होता है। वृष राशि की लड़कियां शादी जैसे पवित्र रिश्ते को निभाने के लिए आपकी अच्छी चॉइस हो सकती हैं। इस राशि की लड़कियां रिश्ते को अच्छे से जोड़कर चलने वाली होती हैं।

मिथुन राशि-

इस राशि की लड़कियां पॉजिटिव सोच रखने वाली होती हैं लेकिन इसके साथ-साथ बातूनी भी होती हैं। इस राशि की लड़कियां अपनी बातों और विचारों से सबका दिल जीतने में माहिर होती हैं। इस राशि की लड़कियां अच्छी जीवनसाथी बनने की काबिलियत रखती हैं।


कर्क राशि-

कर्क राशि की लड़कियां स्वभाव से बेहद भावुक होती हैं, छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल होना इनके स्वभाव में शामिल होता है। इस राशि की लड़कियां हर बात पर नकारात्मक सोच बना लेने वाली होती हैं। लेकिन इन लड़कियों में हर परिस्थितियों का सामना करने का हौसला बुलंद रहता है। हर परिस्थिति का सामना ये बखूबी कर लेती हैं। इस राशि की लड़कियां परिवार से बहुत प्रेम करने वाली होती हैं।

सिंह राशि-

सिंह राशि की लड़कियां महत्वाकांक्षी और सुंदर वक्तितत्व होती हैं। ये लड़कियाँ अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाने में हर तरह से सक्षम होती हैं। प्रेम ही इनके जीवन का मूल मंत्र होता है। इस राशि की लड़कियों को अपनी बातें सीक्रेट रखना पसंद होता है, लेकिन ये बेतरीन जीवनसाथी साबित होती हैं।

कन्या राशि- 

कन्या राशि की लड़कियों को भौतिक सुख-सुविधा वाली लाइफ बहुत पसंद होती है। इन्हें अपने लाइफ पार्टनर को खुश करना और उनके लिए कुछ करने की चाहत बहुत अधिक होती है। इनका नेचर थोड़ा इमोशनल होता है और ये जल्दी ही किसी के भी बहकावे में आ जाती हैं।

तुला राशि- 

तुला राशि वाली लड़कियां अपने जीवन में बहुत न्यायप्रिय और आदर्शों पर चलने वाली होती हैं। यह लड़कियां अपने घर परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। तुला राशि की लड़कियां अपने तालमेल को बनाकर घर चलाती हैं और हर परिस्थिति में भी सामंजस्य बनाकर रहती हैं।

इसे भी पढ़ें: वास्तु टिप्सः घर में हो रही इन गलतियों से धन में होती है कमी

वृश्चिक राशि- 

इस राशि की लड़कियां काफी चंचल होती हैं, साथ ही बहुत जल्दी इमोशनल भी हो जाती हैं। यह अपने दिल में गहरे राज छुपाने में माहिर होती हैं। अपना दुख-दर्द चेहरे पर नहीं आने देतीं। यह लाइफ पार्टनर के रूप में अच्छी साबित हो सकती हैं।

धनु राशि-

लाइफ पार्टनर के रूप में धनु राशि की लड़कियां काफी ईमानदार होती हैं। इस गुण के साथ ही इन्हें रोमैंटिक होना भी पसंद होता है। खाने-घूमने की भी काफी शौकीन होती हैं वृश्चिक राशि की लड़कियाँ। उनके लिए परिवार काफी अहम होता है। स्वभाव अच्छा होने से किसी का भी दिल जीत सकती हैं।

मकर राशि-

मकर राशि की लड़कियां एक अच्छी लाइफ पार्टनर बनने के काबिल होती हैं, इन्हें सहानुभूति देना और सहानुभूति लेना दोनों ही बहुत पसंद होता है। आत्मविश्वास के कारण जिंदगी को अपने हिसाब से चलाने में माहिर होती है। प्रेम में स्वार्थ बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं और हर काम को ईमानदारी के साथ करना इन्हें पसंद होता है।

कुंभ राशि- 

कुंभ राशि की लड़कियां बहुत प्यार करने वाली होती हैं। ये लड़कियाँ बहुत मीठा बोलने वाली और शालीन स्वभाव वाली होती हैं। इनकी पॉजिटिव सोच के कारण पूरा परिवार इन्हें बहुत प्यार करता है। कभी-कभी इनकी जोड़ी में तनाव आ सकता है लेकिन अपनी सूझबूझ से सभी परेशानियों को झेलने में कुंभ राशि की लड़कियाँ सक्षम होती हैं।

मीन राशि- 

मीन राशि की लड़कियां आकर्षक व्यक्तित्व वाली होती हैं और अपने स्वभाव से ये किसी का भी दिल जीत सकती हैं। आप इन्हें अपना जीवन साथी बना सकते हैं क्योंकि इनका स्वभाव निष्पक्ष और निःस्वार्थ प्रेम करने वाला होता है। गंभीर और संवेदनशील होने से कोई भी इनसे दूर नहीं रह सकता।

उम्मीद है कि इस लेख से आप आसानी से निर्णय ले सकते हैं की आपको किस राशि की लड़की को अपना जीवनसाथी चुनना है जिससे आपकी पूरी जिंदगी खुशहाली से बीते।

- ऋषि तिवारी

प्रमुख खबरें

आज रात एक पूरी सभ्यता का हो जाएगा अंत, ट्रंप अब ईरान में वही करेंगे जिसका पूरी दुनिया को था डर?

Assam में सरकार बनते ही पहली Cabinet में UCC, Amit Shah बोले- चार शादी अब नहीं चलेगी

Mumbai vs Rajasthan: गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज टक्कर, Points Table में टॉप पर पहुंचने की जंग।

Global Market में Maruti eVitara का दमदार प्रदर्शन, ANCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4-Star रेटिंग