Pakistan के पंजाब में IED explosion में लड़कियों के स्कूल की इमारत ढही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लड़कियों के एक स्कूल में हुए आईईडी विस्फोट से संस्थान की इमारत ढह गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्कूल में शीतकालीन अवकाश था जिसकी वजह से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

यह क्षेत्र पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान की सीमाओं पर स्थित है जिसकी वजह से यह पाकिस्तान में सुरक्षा के लिहाज से सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक माना जाता है।

अधिकारी बलोच ने बताया कि इस हमले के पीछे प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का हाथ था। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी तक छुट्टियां होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

पंजाब के शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार स्कूल का पुनर्निर्माण कराएगी और एक महीने के भीतर कक्षाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान आमतौर पर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लड़कियों के स्कूलों को निशाना बनाता है लेकिन पंजाब में ऐसी घटनाएं असामान्य हैं।

प्रमुख खबरें

New Delhi में S Jaishankar की इंडोनेशियाई विदेश मंत्री Sugiono से वार्ता, Defence-Trade समेत कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग

US में Hyderabad के अंशुल को सिर में मारी 3 गोलियां, परिवार ने MEA से लगाई शव लाने की गुहार

GenZ प्रोटेस्ट पर सवाल टाल गए Shishir Khanal, बोले- मेरा Focus सिर्फ India-Nepal संबंधों पर

Malayalam Cinema को लगा बड़ा झटका, दिग्गज Actor Salim Kumar का 56 साल की उम्र में निधन