जिन लड़कियों के हाथ में होती है ये रेखा उनके पति छिड़कते हैं उन पर अपनी जान, क्या आपके हाथ में है?

By प्रिया मिश्रा | Feb 21, 2022

हर व्यक्ति को यह जानने की इच्छा होती है कि उसका शादीशुदा जीवन कैसा रहेगा। चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई जानना चाहता है कि शादी के बाद उसका जीवनसाथी उससे प्यार करेगा या नहीं। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली पर बनी रेखाओं को देखकर पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति का वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा। हाथ की रेखाओं के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति का जीवन शादी के बाद सुखमय बीतेगा या नहीं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप हाथ की रेखाओं को देखकर जान सकते हैं कि आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा -

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार यदि पति और पत्नी दोनों के हाथ का आकार चौकोर है तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। हस्तरेखाशास्त्र में यह भी बताया गया है कि  जिन लोगों के हाथ का अंगूठा लंबा और मुलायम होता है उनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहता है।

हस्तरेखाशास्त्र में हाथ में गुरु पर्वत की स्थिति का बहुत महत्व बताया गया है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में गुरु पर्वत पर चार या पांच छोटी खड़ी रेखाएं होती हैं उन्हें जीवन में अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलता है।

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में कनिष्ठा उंगली लंबी होती है और शुक्र पर्वत विकसित होता है ऐसे लोगों का शादीशुदा जीवन बहुत सुखमय होता है।

इसे भी पढ़ें: जानें वास्तु के अनुसार घर के किस हिस्से में करवाना चाहिए किस रंग का पेंट

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के हाथ में भाग्य रेखा हृदय रेखा से शुरू होती है उन्हें शादी के बाद पति का प्यार मिलता है।

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार तर्जनी उंगली की लंबाई को देखकर बताया जा सकता है कि पति-पत्नी के बीच संबंध कैसे रहेंगे। हस्तरेखाशास्त्र में बताया गया है कि यदि पति-पत्नी की तर्जनी उंगली की लंबाई लगभग बराबर होती है तो उनके बीच संबंध मधुर होते हैं। यदि दोनों में से किसी की भी तर्जनी उंगली लंबी होगी तो वह दूसरे की बात नहीं सुनेगा। ऐसे में दोनों के बीच मनमुटाव होंगे और संबंध खराब हो सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट