भगवद् गीता धार्मिक सीमाओं से परे, धार्मिक जीवन जीने के लिए सार्वभौमिक मार्गदर्शक है: जयशंकर

By Renu Tiwari | Nov 25, 2025

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता धार्मिक सीमाओं से परे है और यह धार्मिक जीवन, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक स्पष्टता के लिए एक सार्वभौमिक मार्गदर्शक है। जयशंकर ने यह बात एक वीडियो संदेश में कही, जिसे सोमवार को कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रसारित किया गया। यह महोत्सव 15 नवंबर को शुरू हुआ था और पांच दिसंबर को समाप्त होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह पवित्र ग्रंथ धार्मिक सीमाओं से परे है। यह धार्मिक जीवन, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक स्पष्टता के लिए एक सार्वभौमिक मार्गदर्शक है।’’

इसे भी पढ़ें: Messi का मैजिक, इंटर मियामी की ऐतिहासिक जीत: सिनसिनाटी को 4-0 से पछाड़कर ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस फाइनल में

यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, विदेश मंत्रालय और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था, और इसमें आध्यात्मिक नेताओं, विद्वानों, हरियाणा के कई कैबिनेट मंत्रियों, सांसद नवीन जिंदल और गीता मर्मज्ञ स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Prabhasakshi NewsRoom: America ने Iran को फिर से घेरा! Trump ने तीसरा विमानवाहक पोत और 10 हजार सैनिक भेजे, दुनिया टेंशन में

पूर्व निशानेबाज Rajeshwari Kumari चुनी गईं OCA Athletes Committee की सदस्य

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस: परिजनों ने CBI जांच और हत्यारों को फांसी की मांग की